Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान, जापान में 19 सितंबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए हॉकी इंडिया ने बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया है। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में स्टार डिफेंडर और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे।
भारत ने 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में हरमनप्रीत की ही कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी।
इंडियन टीम का शेड्यूल
एशियन गेम्स टूर्नामेंट में कुल 12 देशों की हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। 6-6 टीमों को दो पूल में बांटा गया है। भारतीय टीम पूल-ए में है। इस पूल में उसके साथ जापान, साउथ कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच काकामीगाहारा के गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इंडियन स्क्वॉड
मोहित एचएस और सूरज करकेरा गोलकीपर होंगे। जरमनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच डिफेंस में शामिल हैं।
मिडफील्ड में राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद टीम को बैलेंस करने का काम करेंगे। अटैक की कमान दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक संभालेंगे।
Created On :   30 July 2026 2:21 AM IST












